ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई ‘न्यूटन’

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई ‘न्यूटन’फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर

लॉस एंजिलिस (भाषा)। भारत की ओर से 90वें एकेडमी अवाडर्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की श्रेणी में आधिकारिक रुप से भेजी गई फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है।

द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आटर्स एंड साइंसेज (एएमपीएएएस) ने घोषणा की कि अमित मसुर्कर के निर्देशन वाली गंभीर कॉमेडी फिल्म उन नौ फिल्मों का हिस्सा नहीं है जिन्होंने अगले चरण की वोटिंग में जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें- भारत में प्रतिभा तलाशना मुश्किल काम नहीं : सोनू निगम

ये नौ फिल्में हैं : ए फैंटेस्टिक वुमैन (चिली), इन द फेड (जर्मनी), ऑन बॉडी एंड सोल (हंगरी), फॉक्सट्रोट (इस्राइल), द इनसल्ट (लेबनान), लवलेस (रुस), फेलिसाइट (सेनेगल), द वूंड (दक्षिण अफ्रीका) और द स्क्वेयर (स्वीडन)। राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिकाओं वाली हिंदी भाषी इस फिल्म में छत्तीसगढ़ में व्यवस्था के झोल को दिखाया गया है। ऑस्कर अवाडर्स के लिए नामांकनों की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।

ये भी पढ़ें-
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए जरूरी : मलाइका अरोड़ा खान

अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में अंतिम पांच तक पहुंचने वाली आखिरी भारतीय फिल्म वर्ष 2011 में आशुतोष गोवारिकर की लगान थी। मदर इंडिया (1958) और सलाम बॉम्बे (1989) ने भी शीर्ष पांच फिल्मों में जगह बनाई थी। ऑस्कर अवाडर्स का आयोजन चार मार्च को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं, यह मजाक नहीं है : अमिताभ बच्चन

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.