प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए दूसरा पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   19 Jan 2017 11:20 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए दूसरा पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगातार दूसरी बार अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए 'पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री' के रूप में 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड' से नवाजी गई हैं।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ‘ग्रे'ज एनाटॉमी' की अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए ‘2017 पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड' में पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। प्रियंका को यह पुरस्कार उनके अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको' के लिए मिला। उनका यह दूसरा पीपल चॅाइस अवार्ड है।

पसंदीदा ड्रामेटिक श्रेणी में विजेता घोषित किए जाने के बाद प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपडा को गले लगाया और फिर वह पुरस्कार लेने मंच पर गई। इस श्रेणी में कैरी वाशिंगटन और ताराजी पी हेनसन भी नामित थीं। पुरस्कार मिलने से ‘अभिभूत' प्रियंका ने कहा कि वह पॉम्पेओ, डेविस और अन्य के साथ नामित होकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

आप लोगों का शुक्रिया। यह सफर अद्भुत रहा। मेरे साथ आज इस श्रेणी में नामित हर एक महिला, ये सभी बेहतरीन अभिनेत्रियां ही मेरे टेलीविजन शो करने का कारण हैं।
प्रियंका चोपड़ा भारतीय अभिनेत्री

उन्होंने कहा, ‘‘ आप लोगों का शुक्रिया। यह सफर अद्भुत रहा। मेरे साथ आज इस श्रेणी में नामित हर एक महिला, ये सभी बेहतरीन अभिनेत्रियां ही मेरे टेलीविजन शो करने का कारण हैं।''

इस दौरान प्रियंका के ‘बेवॉच' के सह-कलाकार ड्वेन जॉनसन लगातार दर्शक दीर्घा से उनकी हौसला अफजाई करते दिखे।

प्रियंका के अलावा ‘2017 पीपल चॅाइस अवार्ड' में भारतीय मूल की लिली सिंह को भी पसंदीदा यूट्यूब स्टार की श्रेणी में नामित किया गया था।

प्रियंका ने पहला 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड' 2016 में 'नई टीवी सीरीज के लिए पसंदीदा अभिनेत्री' वर्ग में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस का किरदार निभाने के लिए जीता था।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.