चार दशकों से सक्रिय निर्माता महेश भट्ट ने फिल्म उद्योग में कई परिवर्तन देखे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चार दशकों से सक्रिय निर्माता महेश भट्ट ने फिल्म उद्योग में कई परिवर्तन देखेमहेश भट्ट                                                                                     साभार:  इंटरनेट।

मुम्बई (आईएएनएस)। लगभग चार दशकों से हिंदी फिल्म उद्योग में सक्रिय फिल्म निर्माता महेश भट्ट के अनुसार उन्होंने फिल्म उद्योग में कई परिवर्तन देखे हैं। उनके अनुसार इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के पदार्पण से लेकर उनकी प्रसिद्धि तक का सफर देखा है। महेश के पारिवारिक मित्र विक्रम के साथ-साथ विक्रम की बेटी कृष्णा भी 'अनटचेबल्स' नामक एक वेब सीरीज बनाकर फिल्म निर्माता दल में शामिल हो चुकी हैं। यह वेब सीरीज जल्द आने वाली है।

महेश ने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि मैंने फिल्म उद्योग में बहुत परिवर्तन देखे हैं और विक्रम फिल्म उद्योग में आए फिर उन्होंने मेरे साथ काम शुरू किया और उसके बाद उनके काम को गंभीरता से लिया जाने लगा। इसके बाद वेब की दुनिया में उन्होंने कदम रखा और अब कृष्णा भी इसमें शामिल हो गई हैं।" उन्होंने कहा, "जब आप बड़े होने लगते हैं तो आप युवाओं पर भरोसा करने लगते हैं और निजी तौर पर मुझे लगता है कि आज की युवा पीढ़ी के पास विश्व से अपनी भाषा में संवाद करने की बहुत जरूरत होने के साथ-साथ बोल-चाल का ढंग भी है।

ये भी पढ़ें- पढ़िए- कैसे छोटे से गाँव से निकलकर बड़े पर्दे पर छा गए लखनऊ के संदीप यादव

हमने अपने इस सफर से भावनात्मक गहराइयों का बल हासिल किया है उन्हें इसकी जरूरत है। मेरा सफर उसके (कृष्णा) पिता का सफर इस सबसे उसमें गहरी समझ आएगी और मुझे लगता है कि उसके अंदर यह पहले से ही है।" महेश भट्ट ने 1974 में 'मंजि़लें और भी हैं' से फिल्म उद्योग में कदम रखा था जबकि विक्रम भट्ट ने फिल्म उद्योग में 1992 में 'जानम' से प्रवेश किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- मेरे गाँव, मेरे गीत (भाग -2) : हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला लोकगीत है आल्हा

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2018 : हिंदी मीडियम को बेस्ट पापुलर फिल्म का अवॉर्ड, इरफान खान बेस्ट एक्टर

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.