अभिषेक बच्चन जन्मदिन मुबारक, बिग बी ने बेटे के 41वें जन्मदिन पर ताजा की पुरानी यादें  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   5 Feb 2017 4:06 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अभिषेक बच्चन जन्मदिन मुबारक, बिग बी ने बेटे के 41वें जन्मदिन पर ताजा की पुरानी यादें  अभिनेता अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन।

मुंबई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के 41वें जन्मदिन पर पुराने दिनों की याद ताजा की।

अमिताभ ने अभिषेक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा, "एक समय वह था जब 1976 में उसका जन्म होने वाला था और मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल दौड़ा था। उसके बाद वह बड़ा होता गया और ऐसा दिखने लगा जैसा अपनी शुरुआती तस्वीरों में नजर आ रहा है।"

अमिताभ ने लिखा, "मैं बच्चन जी के (हरिवंशराय बच्चन के) बेटे के रूप में पैदा हुआ था, जो कि एक भी अक्षर बोलना सीखने से पहले ही एक सेलेब्रिटी बन गया था। अभिषेक अमिताभ बच्चन के बेटे के रूप में पैदा हुआ था और सेलेब्रिटी का अर्थ समझने से पहले ही सेलेब्रिटी बन गया था।"

उन्होंने कहा कि उनके पिता एक मशहूर और सम्मानित व्यक्ति थे और इसके कारण उनके लिए इस उपनाम के साथ जुड़े कुछ सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक कायदे निभाना जरूरी था।

अमिताभ ने कहा कि अभिषेक को भी इस सब से ही गुजरना पड़ा और अब भी पड़ता है। अमिताभ ने लिखा, "ब्रीच कैंडी में बिताए उस समय को कैसे भूल सकता हूं..ओपीटी का दरवाजा खुला और हमारे पारिवारिक डॉक्टर शाह ने पूछा, 'तुम्हें क्या चाहिए था?"'

अमिताभ ने लिखा, "उनकी मुस्कान से साफ जाहिर हो गया कि मेरा बेटा पैदा हुआ है..शैंपेन की बोतल खोली गई और ड्यूटी पर तैनात नर्स और सिस्टर्स को उनकी मर्जी और नियमों के खिलाफ शैंपेन का एक-एक घूंट पिलाया गया। परिवार में एक और नया सदस्य जुड़ने की खुशी ही ऐसी थी।"

बच्चन परिवार ने मनाया अभिषेक जन्मदिन, बॉलीवुड ने दी बधाई

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के 41वें जन्मदिन पर उनके जन्म के खुशियों भरे लम्हों की यादें ताजा कीं। साथ ही परिवार ने रात 12 बजे उनके जन्मदिन का जश्न भी मनाया। बच्चन परिवार ने अभिषेक के 41वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए रात 12 बजे बर्फी केक काटा।

अमिताभ ने अपने बच्चों की एक श्वेत श्याम तस्वीर साझा की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, "बेटी का पसंदीदा पिज्जा, 12 बजे शुभकामनाएं और इसके साथ अभिषेक का एक और साल बीत गया। जन्मदिन मुबारक एबी (अभिषेक बच्चन)।" अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी।

ऋषि कपूर : प्रिय जूनियर एबी, जन्मदिन की बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और दुआएं।

उदय चोपड़ा : जन्मदिन मुबारक मास्टर जेडी उर्फ जूनियर बच्चन।

करण जौहर : एबी प्यार! जन्मदिन मुबारक.. हमारे साथ बिताए शानदार लम्हों और यादों के नाम पर! ऐसे और भी लम्हे आएंगे।

अनिल कपूर : मधुर मुस्कान और सच्चे दिल वाले जूनियर बच्चन तुम बेहद दिलदार हो! जन्मदिन मुबारक भैया! ईश्वर की कृपा बनी रहे!

सुनील शेट्टी : जन्मदिन मुबारक, उम्मीद है कि 41वां जन्मदिन शानदार होगा। तुम्हारे लिए हमेशा अच्छे की कामना है। खुश रहो।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.