आलिया भट्ट के लिए खास है ‘कपूर एंड संस’ 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   18 March 2017 5:17 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आलिया भट्ट के लिए खास है ‘कपूर एंड संस’ अभिनेत्री आलिया भट्ट।

मुंबई (भाषा)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि ‘कपूर एंड संस' की उनके दिल में एक खास जगह है। फिल्म में आलिया ने एक मन-मौजी लड़की टिया सिंह का किरदार निभाया था। आलिया ने ट्विटर पर फिल्म के एक साल पूरे होने पर निर्देशक शकुन बत्रा को यह बेहतरीन फिल्म उन्हें देने के लिए शुक्रिया कहा।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, ऋषि कपूर, रजत कपूर और रतना पाठक शाह जैसे सितारे भी थे।आलिया ने लिखा, ‘‘ बेहतरीन फिल्म और बेहतरीन यादें..। ‘कपूर एंड सन्स' के लिये शकुन बत्रा और आयेशा देवित्रे का शुक्रिया।''

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वहीं सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, ‘‘ कपूर एंड सन्स' के एक साल पूरे होने पर फिल्म ट्रेंड कर रही है, शकुन बत्रा और करन जौहर और कपूर परिवार (फिल्म में) का यह यादगार अनुभव देने के लिए शुक्रिया।''

निर्माता करन जौहर ने शकुन की सराहना करते हुए कहा, ‘‘ फिल्म ... जिसपर मुझे गर्व है। शानदार काम करने के लिए शकुन बत्रा का शुक्रिया और फिल्म से जुड़े सभी लोगों का आभार।'' फिल्म पिछले साल 18 मार्च को रिलीज हुई थी।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.