अमिताभ बच्चन इस बार नहीं मनाएंगे अपना 75वां जन्मदिन और दिवाली
गाँव कनेक्शन 8 Oct 2017 3:58 PM GMT

मुंबई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह इस साल दिवाली और अपना 75वां जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे।
उनका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है। उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई, हालांकि उनकी बहू ऐश्वर्य राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का मार्च में निधन हुआ था। वह काफी दिनों से बीमार थे।
ये भी पढ़ें - तकनीक ने इंसान का धैर्य और समय दोनों चुरा लिया : अमिताभ बच्चन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप लोगों की सूचना के लिए यह बता रहा हूं कि इस साल दिवाली का कोई जश्न नहीं होगा। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर बच्चन ने लिखा, इस बार 75वें जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं होगा और शहर में मेरी मौजूदगी की उम्मीद नहीं है। बच्चन की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां होगी। वह पहली बार आमिर खान के साथ काम कर रहे हैं। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें -
‘पैडमैन’ में अपनी ही भूमिका में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कहा, वह आए दिन सोशल मीडिया पर निशाना बनते हैं, अब आदत सी हो गई है
भारतीय फिल्मों के इतिहास के दस्तावेजीकरण की जरूरत: अमिताभ बच्चन
Next Story
More Stories