तकनीक ने इंसान का धैर्य और समय दोनों चुरा लिया : अमिताभ बच्चन 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   5 July 2017 2:48 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तकनीक ने इंसान का धैर्य और समय दोनों चुरा लिया  : अमिताभ बच्चन मेगास्टार अमिताभ बच्चन।

मुंबई (आईएएनएस)। अपने प्रशंसकों और फॉलोअरों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि तकनीक ने लोगों का धैर्य और समय छीन लिया है। अमिताभ के फेसबुक और ट्विटर पर 2 करोड़ 70 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। उन्होंने कहा, "हम किसी के जवाब का इंतजार नहीं करते, जिससे यह हताशा में बदलता जा रहा है।"

बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा, "तकनीक हमारे जीवन को कैसे बदल रही है..। हम इस पर निर्भर हो गए हैं, जिसने हमसे संयम और समय दोनों छिन लिया है।"

फिल्म 'पा' के अभिनेता ने कहा, "हम श्री गूगल पर विश्वास करने लगे हैं, जिसने हमसे सोचने और अनुसंधान के विचार को छीन लिया है। हम इस पर निर्भर हो गए हैं।"

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्हें यह भी भय है कि कितनी तेजी से कोई भी तकनीक बेकार हो जाती है। अमिताभ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और टीवी कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आने वाले हैं।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.