बिग बॉस में मोनालिसा और मनु पंजाबी के करीबी रिश्ते से डरे विक्रांत  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Dec 2016 12:58 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिग बॉस में मोनालिसा और मनु पंजाबी के करीबी रिश्ते से डरे विक्रांत  बिग बॉस में मोनालिसा और मनु पंजाबी।

मुंबई (भाषा)। भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का कहना है कि विवादास्पद टीवी रियल्टी कार्यक्रम ‘बिग बॉस' में अपनी प्रेमिका मोनालिसा के अपने सह-प्रतिस्पर्द्धी मनु पंजाबी के साथ कथित ‘करीबी' रिश्तों को लेकर वह परेशान हैं, वैसे उन्होंने कहा कि वह (मोना) साफ दिल की साफ है।

विक्रांत ने बताया, ‘‘मैं उसको (मोना को) लेकर परेशान हूं लेकिन मैं इसे लेकर उसके साथ मारपीट करने वाला नहीं हूं। हम लोगों के डेटिंग करते हुए आठ साल हो गए... मैं उसे जानता हूं। वह मेरी है और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।''

हम वही चीज देख रहे हैं जो उनके बीच की बातें हमें दिखाई जा रही हैं. कार्यक्रम देखते हुए लगता है कि वह प्रेम में है लेकिन वास्तविकता में कोई है जो उसे लेकर बकवास कर रहा है।
विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी अभिनेता व मोनालिसा के बायफ्रेंड

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच ‘बिग बॉस' के घर में करीबी रिश्ता देखने को मिल रहा है। इन दोनों के अंतरंग दृश्य और कृत्य सामने आ चुका है। एक टास्क के दौरान मोना ने मनु के गालों पर चुंबन लिया और शहर में इसकी चर्चा आम हो गई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला ‘बिग बॉस 10' कार्यक्रम की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.