फरहान अख्तर और आदित्य कपूर के बीच झगड़ा, दोनों ने अफवाहों का खंडन किया

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 April 2017 3:04 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
फरहान अख्तर और आदित्य कपूर के बीच झगड़ा, दोनों ने  अफवाहों का खंडन कियाआदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर। साभार : ट्विटर

मुंबई (भाषा)। फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच झगड़े की पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं लेकिन अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए आज इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ऐसी खबरें आ रही थी कि श्रद्धा कपूर से आदित्य की नजदीकी से फरहान चिढ़े हुए हैं और विशेष फिल्म्स की 30वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

फरहान ने ‘‘और जैसा कि वह कहते हैं, वह है...आरआईपी:रेस्ट इन पीस: अफवाहें। हैशटैग लास्टनाइट हैशटैग चिलटाइम्स।'' कैप्शन देते हुए उनकी और आदिस्त की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें आदित्य कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

श्रद्धा और आदित्य के बीच उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘‘आशिकी 2'' की रिलीज के समय नजदीकी बढने की खबरें आई थी जबकि ‘‘रॉक ऑन 2'' के बाद अभिनेत्री का फरहान के साथ बढ़ते रोमांस की खबरें आने लगी।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.