‘बाहुबली : द बिगनिंग’ 1000 पर्दों पर दोबारा शुक्रवार को रिलीज होने को तैयार
Sanjay Srivastava 7 April 2017 11:02 AM GMT

मुंबई (आईएएनएस)। फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' दोबारा रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का हिंदी वर्जन शुक्रवार को 1000 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की अगली कड़ी (दूसरा भाग) को रिलीज होने में सिर्फ दो हफ्ते ही बचे हैं। फिल्म का दूसरा भाग 28 अप्रैल को रिलीज होगा।
मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
फिल्म के हिंदी वर्जन को फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के द्वार रिलीज किया जा रहा है। करण जौहर ने ट्वीट किया "1000 स्क्रीन पर। किसी भारतीय फिल्म की इतने बड़े स्तर पर दोबारा रिलीज.. महाकाव्य के अप्रैल 28 को रिलीज से पहले जादुई कोशिश।"
एस. एस. राजमौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अर्का एंटरटेनमेंट ने पेश किया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभाष मुख्य भूमिका में हैं, इसके अलावा राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णनन और सत्यराज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
More Stories