तैमूर अली खान पर बहस, बचाव में आए उमर अब्दुल्ला कहा, सैफ, करीना को बच्चे का नाम रखने का अधिकार
Sanjay Srivastava 21 Dec 2016 5:21 PM GMT

मुंबई (आईएएनएस)| मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवजात पुत्र के नाम तैमूर अली खान पटौदी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर सवाल खड़ा करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चे का नाम रखने का अधिकार है, औरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता।
जानिए तैमूर और भारत का रिश्ता
तैमूर एक कट्टर इस्लामिक शासक और खूनी योद्धा के तौर पर जानें जाते हैं। 14वीं शताब्दी में उन्होंने युद्ध के मैदान में कई देशों की जीता। कहते हैं कि तैमूरलंग को अपने दुश्मनों के सिर काटकर जमा करने का शौक था। तैमूरलंग का जन्म समरकंद में 1336 में हुआ था, ये इलाका अब उजबेकिस्तान के नाम से मशहूर है। तैमूरलंग का 1405 में निधन हुआ था। भारत से तैमूरलंग से जबरदस्त रिश्ता है। तैमूरलंग ने अप्रैल 1398 में एक भारी सेना लेकर भारत पर आक्रमण किया। दिल्ली पहुंचने पर उसने एक लाख हिंदू कैदियों को कत्ल करवाया। पानीपत के पास निर्बल तुगलक सुल्तान महमूद ने 17 दिसम्बर को 40,000 पैदल 10,000 अश्वारोही और 120 हाथियों की एक विशाल सेना लेकर तैमूर का मुकाबला किया लेकिन बुरी तरह पराजित हुआ। इसके बाद तैमूर ने दिल्ली नगर में पांच दिनों तक शहर को बुरी तरह से लूटा-खसोटा और उसके अभागे निवासियों को बेभाव कत्ल किया गया या बंदी बनाया गया। पीढ़ियों से संचित दिल्ली की दौलत तैमूर लूटकर समरकंद ले गया।
बचाव में आए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर सवाल खड़ा करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चे का नाम रखने का अधिकार है, औरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। बच्चे के लिए तैमूर अली खान पटौदी नाम का ऐलान होने के साथ ही सैफ-करीना के बेटे का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसके साथ कई लोगों ने ट्वीट कर करीना और सैफ को नए मेहमान के आगमन पर बधाई दी है। वहीं कुछ ने इस नाम को लेकर सवाल भी उठाए।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तैमूर के नाम पर उठाए जा रहे सवाल पर ट्वीट कर कहा, "माता-पिता ही अपने बच्चे का नाम चुन सकते हैं या फिर जिसे वे चाहें, दूसरों की राय भला क्यों मायने रखे?"
अपने दूसरे ट्वीट में उमर ने कहा कि करीना और सैफ के बेटे तैमूर को खुशनुमा और सेहतमंद जिंदगी की शुभकामनाएं।
More Stories