ओमपुरी ‘असाधारण प्रतिभा’ के मालिक : अमिताभ बच्चन
Sanjay Srivastava 7 Jan 2017 11:43 AM GMT

मुंबई (भाषा)। अभिनेता ओम पुरी के निधन पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ओमपुरी को ‘असाधारण प्रतिभा' का मालिक बताया और कहा कि वह अपने मित्र के निधन की खबर से दुखी हैं।
ओमपुरी के साथ ‘घातक', ‘देव', ‘बाबुल', ‘क्यों हो गया ना' सहित कई फिल्में करने वाले बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ओम पुरी जी के निधन से दुखी हूं... एक प्रिय मित्र...एक प्यारा सहयोगी...और एक आसाधारण प्रतिभा...सदमे में हूं।'' ओम पुरी का आज सुबह उनके उपनगरीय अंधेरी स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे।
Next Story
More Stories