न्यूटन’ इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि : राजकुमार राव 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Sep 2017 5:55 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
न्यूटन’ इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि  : राजकुमार राव राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव।

मुंबई (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी पृष्ठभूमि के खिलाफ निर्मित हिंदी फिल्म 'न्यूटन' शुक्रवार को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामांकित की गई है। फिल्म की टीम इससे काफी उत्साहित है। अमित वी. मासरकर द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव अभिनीत 'न्यूटन' फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त 14 सदस्यीय जूरी द्वारा विभिन्न भाषाओं की 26 फिल्मों में से चुनी गई।

एफएफआई के महासचिव, सुप्रण सेन ने कहा, "यह एक सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय था। 'दंगल' और 'मुक्ति भवन' जैसी फिल्में इस सूची में शामिल थीं।"

'न्यूटन' की कहानी एक युवा सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नक्सलियों के नियंत्रण वाले शहर में चुनावी ड्यूटी पर भेज दिया जाता है और किस तरह वैचारिक संघर्ष उसे अजीब स्थिति में डाल देता है। छत्तीसगढ़ के दूरवर्ती इलाकों में फिल्म की शूटिंग हुई है। मासरकर इस बात से सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि देश की राजनीतिक व्यवस्था में गहरे बैठी एक कहानी को चुना गया है।

उन्होंने कहा, "ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह हमारे लिए एक महान सम्मान है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म हमारे देश में लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर ध्यान खींचेगी।"

फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है, और मासरकर को उम्मीद है कि ऑस्कर में प्रवेश की खबर से दर्शक इसकी तरफ और आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "फिलहाल यह फिल्म थिएटर में है और यह घोषणा हमें अधिक दर्शकों तक पहुंचने में मदद करेगी।"

राजकुमार ने कहा कि यह "शानदार, आश्चर्यजनक और विशेष फिल्म है। यह फिल्म ईमानदारी और शुद्धता से बनाई गई है।"

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अंजली पाटील ने कहा, "यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत का फल है। मेरी बहन अर्चना जो खुद लॉस एंजिल्स में एक निर्देशक है, उससे मैं इस बारे में अक्सर मजाक करती रहती थी कि क्या कभी हमें इसका (ऑस्कर) हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। 'न्यूटन' ने सपना साकार कर दिया।" उन्होंने कहा, "जब हमने खबर सुनी तो आंखों में आंसू आ गए, यह अभिभूत कर देने वाली खबर थी।"

फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि है। फेडरेशन द्वारा इन वर्षो के दौरान सबसे अच्छी पसंद।" '

शाहिद' और 'अलीगढ़' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके और राजकुमार के खास मित्र मेहता ने ट्विटर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि 'न्यूटन' सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने कहा, "अगर 'अ सेपरेशन' और 'चिल्ड्रन ऑफ हेवेन' जैसी फिल्में ऑस्कर में नामांकित हो सकती हैं तो फिर 'न्यूटन' क्यों नहीं। यह हमारा बेस्ट शॉट है। मनीष मुंद्रा आगे बढ़ें।"

अमित मासरकर द्वारा निर्देशित 'न्यूटन' शुक्रवार को रिलीज हुई है। यह फिल्म दृश्यम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा द्वारा निर्मित की गई है। दृश्यम को मसान और उमरिका जैसी आलोचकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है।

‘न्यूटन’ की कहानी एक ईमानदार चुनाव अधिकारी के ईद-गिर्द घूमती है जो छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का प्रयास करता है।

फिल्म में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाने वाले त्रिपाठी भी इस चयन से काफी खुश हैं।उन्होंने कहा अच्छा काम हमेशा चमकने का रास्ता तलाश ही लेता है. मैं खुश हूं कि हमारी प्रतिभा को आखिरकार पहचाना गया। यह वास्तव में हमारे देश में स्वतंत्र सिनेमा की जीत है।

दृश्यम फिल्मस द्वारा निर्मित और इरोस एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित यह फिल्म आज सिनेमाघरों पर रिलीज हुई। निर्माता मनीष मुंद्रा ने कहा कि ऑस्कर से बड़ा कोई सम्मान नहीं है, उन्होंने एक बयान में कहा देशभर में न्यूटन के रिलीज होने के दिन आज इसकी घोषणा की गई।

सर्वोत्तम विदेशी फिल्म श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाने वाली अंतिम भारतीय फिल्म आशुतोष गोविरकर की वर्ष 2001 में आई लगान थी। इसके अलावा मदर इंडिया (1958) और सलाम बाम्बे (1989) शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में हैं।

तमिल फिल्म विसारनाई को पिछले वर्ष आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए भेजा गया था।मसूरकर की इस फिल्म को ऑस्कर के लिए एंजेलिना जोली की कंबोडियाई वार ड्रामा फर्स्ट दे किल्ड माई फादर , पाकिस्तान की सावन , स्वीडन की द स्क्वायर , जर्मनी की इन द फेड और चिली की ए फंटास्टिक वूमैन से प्रतियोगिता का सामना करना होगा।

90वां अकेडेमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिलिस में चार मार्च 2018 को आयोजित होगा।

                   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.