विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में नई पीढ़ी के कलाकारों के शामिल नहीं होने पर ऋषि कपूर नाराज कहा, शर्मनाक 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 April 2017 12:21 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में नई पीढ़ी के कलाकारों के शामिल नहीं होने पर ऋषि कपूर नाराज कहा, शर्मनाक मुम्बई में मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के मौके पर उनके पुत्र अक्षय खन्ना।

मुंबई (भाषा)। पुराने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने ‘नई पीढ़ी के कलाकारों' को कल शाम विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर फटकार लगाई है। विनोद खन्ना (70 वर्ष) का कैंसर से कल निधन हो गया था।

विनोद खन्ना के साथ ‘अमर अकबर एंथनी' ‘ईना मीना डीका' और ‘चांदनी' सरीखी फिल्मों में काम करने वाले ऋषि कपूर (64 वर्ष) ने कल शाम विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में युवा पीढ़ी के कलाकारों के नदारत रहने को ‘शर्मनाक' करार दिया।

उन्होंने ट्विटर पर सिलसिलेवार ट्वीट किया, ‘‘शर्मनाक..इस पीढ़ी का एक भी कलाकार विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। वह भी जिन्होंने उनके साथ काम किया। उन्हें सम्मान करना सीखना चाहिए।''

उन्होंने लिखा, ‘‘...ऐसा क्यों ? मुझे मिला कर और उसके बाद भी, जब मैं मरुंगा तो मुझे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। कोई मुझे कंधा नहीं देगा। आज के तथाकथित कलाकारों से बहुत-बहुत नाराज हूं।''

ऋषि कपूर का गुस्सा उन अभिनेताओं पर भी बरसा, जो एक दिन पहले प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में शामिल थे, लेकिन उन्होंने विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल होने की जरुरत नहीं समझी। उन्होंने लिखा, ‘‘गुस्सा हूं। कल रात प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में बहुत से चमचा लोगों से मिला। उनमे से कुछ विनोद के दाह संस्कार में शामिल थे। इतने पारदर्शी ...उन पर बहुत गुस्सा हूं।''

कपूर ने बताया कि उनका अभिनेता पुत्र रणबीर कपूर और पत्नी नीतू सिंह भी विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह लोग देश से बाहर थे। उन्होंने लिखा, ‘‘सोशल मीडिया पर पहले भी यह बताया था कि मेरी पत्नी और रणबीर देश से बाहर हैं, वरना कोई कारण नहीं है कि वह वहां नहीं होते।''

फिल्म ‘जुर्म' में विनोद खन्ना को निर्देशित करने वाले फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने हालांकि कहा वह इस दाह संस्कार में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें लगा कि ‘अंतिम संस्कार निजी कार्यक्रम था।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा अंतिम संस्कार था, जिसमें मैं शामिल होना चाहता था, लेकिन नहीं हो सका, क्योंकि शुरुआत में किसी ने मुझसे कहा था कि विनोद खन्ना का परिवार इसेे निजी रखना चाहता है।''

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उल्लेखनीय है कि विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, उनके पुत्र अभिषेक बच्चन, रणधीर कपूर, अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ, कबीर बेदी, डैनी डेनजोंगप्पा समेत गुलजार, सुभाष घई, रमेश तौरानी रमेश सिप्पी और फिल्म जगत के अनेक कलाकार शामिल हुए थे।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.