सलमान खान ने अपने 51वें जन्मदिन पर लांच किया मोबाइल ऐप

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   27 Dec 2016 1:26 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सलमान खान ने अपने 51वें जन्मदिन पर लांच किया मोबाइल ऐपफिल्म अभिनेता सलमान खान।

मुंबई (आईएएनएस)| सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को अपने 51वें जन्मदिन पर 'बीइंग इन टच' नाम का मोबाइल एप लांच किया। इस ऐप के जरिए उनके प्रशंसक सलमान के निजी और पेशेवर जीवन के बारे में जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

सलमान ने इस संबंध में ट्विटर पर 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया। सलमान ने इसमें कहा, "स्वागत मत करो आप हमारा.. हम आपका स्वागत करते हैं। 'बीइंग इन टच' में स्वागत है आपका। अभी डाउनलोड कीजिए। लाइव।"

बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान (51 वर्ष) ने वीडियो क्लिप साझा करते हुए शीर्षक लिखा है- "बीइंग इन टच' ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर। डाउनलोड कीजिए।"

इस ऐप से प्रशंसक सलमान के बारे में कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसके जरिए वे सलमान के कई अनदेखे फोटो और वीडियो से भी रू-ब-रू हो सकते हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.