पाउलो कोएल्हो दयालु व उदार : शाहरुख  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 Nov 2016 4:26 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाउलो कोएल्हो दयालु व उदार : शाहरुख   बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान।

मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मशहूर लेखक पाउलो कोएल्हो को दयालु व उदार कहा है। 'इलेवन मिनट्स', 'ब्रिडा' तथा 'द अलकेमिस्ट' जैसी मशहूर किताबों के लेखक कोएल्हो ने ट्विटर पर शाहरुख के साथ एक लिंक साझा किया। उन्होंने यह भी लिखा कि शाहरुख दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्मी कलाकार हैं।

सुपरस्टार ने कोएल्हो को धन्यवाद देते हुए उन्हें दयालु कहा। शाहरुख ने रविवार को ट्वीट किया, "धन्यवाद मेरे मित्र पाउलो कोएल्हो। आप दयालु व उदार हैं।"

इससे पहले शाहरुख ने लेखक को 'अशोका', 'चक दे इंडिया!' तथा 'ओम शांति ओम' सहित अपनी कई फिल्मों का एक सेट गिफ्ट किया था। गौरी शिंदे की फिल्म 'डियर जिंदगी' में शाहरुख के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। उनकी रिलीज होने वाली अगली फिल्म 'रईस' है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.