बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना को ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ के लिए मिला पॉपुलर चॉइस अवार्ड  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 Oct 2017 5:32 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना को ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ के लिए मिला पॉपुलर चॉइस अवार्ड  लेखिका, फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना।

मुंबई (आईएएनएस)। लेखिका, फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को उनकी किताब 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' के लिए बेंगलुरू साहित्य महोत्सव के छठे संस्करण में पॉपुलर चॉइस अवार्ड प्राप्त करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। ट्विंकल ने शनिवार एक ट्वीट के जरिए यह खबर साझा की।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "ऐसे अद्भुत लेखकों के साथ पुरस्कार पाना बड़े सम्मान की बात है - बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में कल (रविवार) मिलते हैं।" कार्यक्रम का आयोजन शनिवार और रविवार को बेंगलुरू में होगा।

'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' ट्विंकल की दूसरी किताब है, जो इस वर्ष जारी की गई थी। उनकी पहली किताब 'मिस्टर फन्नीबोन्स' वर्ष 2015 में जारी हुई थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ट्विंकल अपने पति अक्षय कुमार अभिनीत 'पैडमैन' की सह-निर्माता भी हैं। इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.