अलविदा विनोद खन्ना, तस्वीरें देख करें याद

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   27 April 2017 4:01 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अलविदा विनोद खन्ना, तस्वीरें देख करें यादबेंगलुरू में शादी 25वींं वर्षगांठ पर पूजा सुनते अभिनेता विनोद खन्ना व उनकी पत्नी कविता।

मुंबई (भाषा)। फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना (70 वर्ष) का आज सुबह यहां सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने उनके निधन की वजह के बारे में बताने से इनकार कर दिया है। तस्वीरों में देखें विनोद खन्ना को और याद कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करें।

भाजपा की संसदीय बैठक में अभिनेता विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा व रविशंकर प्रसाद।

अभिनेता ने वर्ष 1968 में ‘मन का मीत' फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ‘मेरे अपने', ‘मेरा गांव मेरा देश', ‘अमर अकबर एंथनी', ‘कुर्बानी', ‘दयावान' और ‘जुर्म' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए खासतौर पर याद किया जाता है। अंतिम बार वह वर्ष 2015 में शाहरुख खान अभिनीत ‘दिलवाले' में नजर आए थे। विनोद खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वर्ष 2014 में नई दिल्ली में एअरटेल हाफ मैराथन में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विनोद खन्ना के संग भाजपा नेता विजय गोयल व किरन रिजीजू।

विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना ने बताया, ‘‘उनका निधन पूर्वाह्न 11:20 बजे हो गया। यह हमारे लिए दुख की घड़ी है, हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का ध्यान रखें।''

विनोद को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक आधिकारिक बयान के अनुसार अभिनेता ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे।

पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा से गुरुदासपुर से चार बार के सांसद विनोद खन्ना।

उनके परिवार में पत्नी कविता खन्ना और चार संतानें राहुल, अक्षय, साक्षी और श्रद्धा हैं। विनोद खन्ना के दो बेटे राहुल और अक्षय भी अभिनेता हैं और वे उनकी पहली पत्नी गीतांजलि के पुत्र हैं।

हिंदी फिल्म जगत के सबसे आकर्षक और खूबसूरत अभिनेताओं में गिने जाने वाले इस अभिनेता ने वर्ष 1968 में ‘मन का मीत' फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

पहली बार 1971 में गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ में उनके अभिनय पर लोगों की नजर गई। इसके बाद 70 और 80 के दशक में ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘ऐलान’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘हेरा फेरी’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं यादगार बन गईं।

जब वह अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे, उस दौर में उन्होंने अभिनय छोडकर पुणे में आचार्य रजनीश (ओशो) के आश्रम में जाकर आध्यात्मिक जीवन शुरू कर दिया। वह साल 1982 था।हालांकि अस्सी के दशक के आखिर में वह फिर सिनेमा की ओर लौटे और ‘इंसाफ' तथा ‘सत्यमेव जयते' जैसी फिल्मों से सफलता हासिल की। अंतिम बार वह वर्ष 2015 में शाहरुख खान अभिनीत ‘दिलवाले' में नजर आए थे।

पिछले वर्ष सात अप्रैल को लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन हो गया था, दिल्ली के निगम बोध घाट पर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे विनोद खन्ना।

‘बाहुबली' का प्रीमियर आज रद्द

विनोद खन्ना के प्रति सम्मान जताते हुए ‘बाहुबली' के निर्माताओं ने फिल्म के बहुप्रतीक्षित प्रीमियर को आज रद्द कर दिया। फिल्म निर्देशक एस एस राजामौलि और उसके हिंदी संस्करण को लाने वाले फिल्मकार करण जौहर ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बयान में कहा गया, ‘‘हम अपने प्यारे, दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन से बहुत दुखी हैं. उनके निधन से हम सभी को बहुत धक्का लगा है. दिवंगत आत्मा के सम्मान में ‘बाहुबली : द कनक्लूजन' का प्रीमियर समारोह रद्द किया जाता है।''

नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान सांसद विनोद खन्ना व उनकी पत्नी कविता।

विनोद सक्रिय राजनीति में भी रहे और पंजाब के गुरदासपुर से वर्तमान लोकसभा सदस्य थे। वह चार बार से यहां से सांसद चुने गए।

विनोद खन्ना को मशहूर अदाकार, समर्पित नेता और अच्छे इंसान के रुप में याद रखा जाएगा।
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वह ऐसे सरल एवं करिश्माई व्यक्तित्व थे जिन्होंने जनता पर गहरा प्रभाव छोड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष ने दुख की इस घड़ी में खन्ना के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विनोद खन्ना के समकालीन अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति कहा।

‘मेरे अपने', ‘बांबे 405' और ‘दो यार' जैसी फिल्मों में विनोद के साथ काम करने वाले सिन्हा ने कहा, ‘‘विनोद खन्ना बहुत पसंद किए जाने वाले इंसान थे। मेरे लिए यह व्यक्तिगत और भावनात्मक क्षति है. हम फिल्मों और राजनीति दोनों ही जगह बहुत करीब रहे।''

मेरे प्रिय मित्र विनोद खन्ना, आपकी कमी अखरेगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
रजनीकांत अभिनेता

अलविदा : अभिनेता व सांसद विनोद खन्ना।

गायिका आशा भोसले ने कहा कि वह अच्छे इंसान थे और अंतिम समय तक स्टार रहे।

‘अमर अकबर एंथनी' में विनोद खन्ना के किरदार ‘अमर' के छोटे भाई ‘अकबर' की भूमिका निभाने वाले ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘अमर आपकी कमी खलेगी। आपके साथ अच्छे वक्त को याद कर रहा हूं, विनोद। मेरा दोस्त रहने के लिए शुक्रिया।'' दोनों ने फिल्म ‘चांदनी' में भी साथ काम किया था।

फिल्मकार करण जौहर ने कहा, ‘‘पर्दे पर उनकी मौजूदगी आज भी बेमिसाल है, उनके सुपर सितारे की शोहरत देखते हुए हम बड़े हुए हैं, विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि।'' अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि खन्ना के निधन से एक युग समाप्त हो गया।

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.