बेगम अख्तर के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना दी श्रद्धांजलि 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   7 Oct 2017 12:27 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बेगम अख्तर के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना दी श्रद्धांजलि मखमली आवाज की मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर। साभार : गूगल

नई दिल्ली (भाषा)। मखमली आवाज की मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर का आज जन्म (सात अक्तूबर 1914) को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था। बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें आज श्रद्धांजलि दी। डूडल में गायिका हाथ में सितार पकड़े नजर आ रही हैं।

दादरा, ठुमरी और गजल में महारत हासिल करने वाली बेगम अख्तर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के अलावा पद्म श्री से भी सम्मानित थीं। उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण भी दिया गया था।नसीब का चक्कर , द म्यूजिक रुम , रोटी , दाना-पानी , एहसान आदि कई फिल्मों के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज दी। उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय भी किया।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वर्ष 1945 में उन्होंने इश्तिआक अहमद अब्बासी से शादी की थी। वह पेशे से वकील थे। गायिका का निधन 60 वर्ष की उम्र में 30 अक्तूबर 1974 को हुआ था।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.