ओम पुरी के निधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   6 Jan 2017 11:58 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओम पुरी के निधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखीबॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह किए गए ट्वीट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया और थिएटर एवं फिल्मों में उनके योगदान को याद किया।

ओम पुरी (66 वर्ष) का शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की।

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री उन्हें अपनी अगली फिल्म में लेने वाले थे। उन्होंने फोन पर कहा, "यह बहुत दुखद समाचार है। ओम पुरी जी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपने घर में थे।"

अग्निहोत्री ने कहा, "भारतीय फिल्म उद्योग में उन्होंने बेहतरीन काम किया। उन्होंने वाणिज्यिक व सामानांतर सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्में दीं। हमने एक बड़ी प्रतिभा खो दी।"

ओम पुरी के मित्र अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही उनसे बात की थी। ओम पुरी के निधन की खबर से वह सदमे में हैं। उन्हें इस बारे में फिल्मकार अशोक पंडित से पता चला। उन्होंने ओम पुरी को 'उदार' बताया।

वह हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे। उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है। कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को 'आरोहण' और 'अर्ध सत्य' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने 'ईस्ट इज ईस्ट' और 'सिटी ऑफ जॉय' जैसी अंग्रेजी फिल्में भी कीं।

हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में जन्मे पुरी, पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से स्नातक थे। वर्ष 1973 में वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र भी रहे जहां अभिनेता नसीरुद्दीन शाह उनके सह-छात्र थे। ओमपुरी ने वर्ष 1976 में मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल' के साथ फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा।

‘अर्ध सत्य', ‘मिर्च मसाला', ‘धारावी', आक्रोश', ‘माचिस', ‘गुप्त', ‘धूप', ‘युवा', ‘डॉन' ‘अग्निपथ', ‘बजरंगी भाईजान' उनकी मशहूर फिल्मों में शुमार हैं। ‘माई सन द फैनेटिक', ‘ईस्ट इज ईस्ट', ‘द पैरोल ऑफिसर' जैसी ब्रिटिश फिल्मों ने उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई। सिटी ऑफ जॉय', ‘वुल्फ', ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.