प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2017 में बिखेरा जलवा 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   2 May 2017 4:07 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रियंका चोपड़ा और  दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2017 में बिखेरा जलवा भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं।

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। हॉलीवुड में अपनी पैठ बना चुकीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं।

प्रियंका ने यहां ट्रेंच कोर्ट फैशन कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना, जिसके पीछे का कपड़ा काफी लंबा था। वहीं दीपिका साधारण व्हाइट स्टालिन टॉमी हिलफाहर गाउन में दिखीं।

मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

वेबसाइट 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की रिलीज का इंतजार कर रहीं प्रियंका ने सोमवार को कार्यक्रम की एक झलक पोस्ट की। वह यहां गायिका-गीतकार निक जोनास के साथ पहुंचीं।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कार्यक्रम में ह्यू जैकमैन, र्फेल विलियम्स, मैट डैमन, जेनिफर लोपेज, ब्लैक लिवली, रयान रेनॉल्ड्स, सेलिना गोमेज, केंडल जेनर, कायली जेनर, गिसेल बंडचेन, टॉम ब्रेडी और सोफी टर्नर जैसे सितारे अलग-अलग अंदाज में दिखे।

                     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.