पद्मा लक्ष्मी का पूर्व पति से चल रहा रोमांस
Sanjay Srivastava 22 Jan 2017 4:51 PM GMT

न्यूयॉर्क (भाषा)। भारतीय मूल की टीवी स्टार पद्मा लक्ष्मी के, एक बार फिर अपने पूर्व पति एडम डेल के साथ रोमांस करने की खबरें हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘‘टॉप शेफ'' की स्टार लक्ष्मी (46 वर्ष) और पूंजीपति उद्योगपति एडम डेल (47 वर्ष) की छह साल की एक बिटिया कृष्णा है। बेटी के पैदा होने से पहले ही दोनों वर्ष 2009 में अलग हो गए थे लेकिन एक परिवार के तौर पर एक साथ समय बिताने के बाद हाल ही में उनके बीच मेल-मिलाप बढ़ गया है।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘वह (लक्ष्मी) धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, देख रही हैं कि आगे क्या होता है। वे दोनों बेटी को बहुत प्यार करते हैं, वे पिछली बातों को भूल रहे हैं, वह जो हुआ, उसकी परवाह किए बिना कृष्णा के मामले में काफी सतर्क है। वह पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।'' पद्मा ने मशहूर लेखक सलमान रश्दी से भी शादी की थी। यह शादी वर्ष 2004 से 2007 तक चली थी।
More Stories