ऑस्कर के लिए ‘न्यूटन’ भारत से आधिकारिक प्रविष्टि : राजकुमार
गाँव कनेक्शन 22 Sep 2017 3:26 PM GMT

मुंबई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज 'न्यूटन' वर्ष 2018 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। राजकुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी घोषणा की।
राजकुमार ने ट्वीट किया, "यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'न्यूटन' है।" 'शाहिद' और 'अलीगढ़' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके और राजकुमार के खास मित्र फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्विटर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि 'न्यूटन' सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।
Very happy to share this news that #NEWTON is India's official entry to the #OSCARS this year. Congratulations team.
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 22, 2017
मेहता ने ट्वीट किया, "'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि है। फेडरेशन द्वारा इन वर्षो के दौरान सबसे अच्छी पसंद।"अमित मासरकर द्वारा निर्देशित 'न्यूटन' शुक्रवार को रिलीज होगी।
‘न्यूटन’ कई पहलुओं पर आंख खोलने वाली फिल्म : अमिताभ बच्चन
More Stories