संजय दत्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   16 April 2017 11:05 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
संजय दत्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारीसंजय दत्त 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। ये वारंट शकील नूरानी को 15 साल पहले धमकी दिए जाने के मामले में हुआ है। 4 साल पहले भी कोर्ट ने इस मामले में संजय के खिलाफ वारंट जारी किया था।

साल 2002 में शकील नूरानी ‘जान की बाजी’ नामक मूवी बना रहे थे। उन्होंने इस मूवी के लिए अभिनेता संजय दत्त को पचास लाख रुपए देकर साइन किया था। मूवी की शूटिंग चल रही थी। सब ठीक था लेकिन अचानक संजय ने ये मूवी बीच में ही छोड़ दी थी। संजय दत्त के मूवी छोड़ने के कारण से निर्माता शकील नूरानी को करीब 5 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ था। इस बात से नूरानी काफी खफा भी थे। आरोप था कि इसके बाद जब शकील नूरानी ने संजय दत्त से संपर्क किया था तो संजय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

नूरानी का आरोप ये भी है कि संजय ने उन्हें अंडरवर्ल्ड की तरफ से भी धमकी दिलाई थी। संजय का बर्ताव देखकर नूरानी ने कानून का सहारा लिया था और उनके खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया था। 2013 में अंधेरी मेट्रोपोलिटियन कोर्ट ने अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ वारंट जारी किया था। तभी से ये मामला अदालत में चल रहा है।

कोर्ट ने इस मामले में शनिवार को संजय दत्त को तलब किया था लेकिन संजय अदालत में पेशी पर नहीं आए। इस बात से खफा होकर अंधेरी मेट्रोपोलिटियन अदालत ने एक बार फिर उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।


     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.