पंकज त्रिपाठी : एक किसान का बेटा बना बॉलीवुड का चमकता सितारा

गैंग्स ऑफ वासेपुर व मसान जैसी फिल्मों के अभिनेता पंकज त्रिपाठी का भी गांव कनेक्शन है, जानिए क्या है उनका रिश्ता...

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पंकज त्रिपाठी : एक किसान का बेटा बना बॉलीवुड का चमकता सिताराअभिनेता पंकज त्रिपाठी।

लखनऊ। गैंग्स ऑफ वासेपुर व मसान फिल्मों से अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार हैं। पंकज त्रिपाठी की एक पहचान ये भी है कि वो अपने अंदर गांव और माटी बसाए हुए हैं और हो भी क्यों न, ये दिग्गज अभिनेता एक किसान का बेटा जो है।

बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गाँव में एक किसान के घर 28 सितंबर को जन्मे पंकज त्रिपाठी की गिनती आज सफल अभिनेताओं में होती है। लेकिन बेलसंड गाँव से बॉलीवुड तक का सफर उनके लिए काफी संघर्षपूर्ण रहा। पंकज सफलता के बाद भी अपने गाँव-अपनी जमीन से गहरे जुड़े हैं। गैंग्स ऑफ बासेपुर व मसान फिल्मों का यह अभिनेता अपनी गाँव, माटी को अपने दिल में बसाये हुए है। पंकज पटना में कॉलेज के दिनों से सक्रिय रूप से रंगमंच से जुड़े थे, उसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिर मायानगरी मुंबई की तरफ रुख किया।

ये भी पढ़ें : उदयपुर के कृष्ण मंदिरों में लोकप्रिय है पिछवई लोककला, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

पंकज त्रिपाठी अबतक 35 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 2004 में उन्होंने फिल्म रन से शुरुआत की थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर की दोनों सीरीज में उन्होंने सुल्तान कुरैशी की भूमिका निभाई। मसान में उन्होंने सत्याजी का किरदार निभाया। पंकज त्रिपाठी ने बीती 22 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' में आत्मा सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म को ऑस्कर में भारत की तरफ से नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें : लता मंगेशकर के लिए आनंद बख्शी ने 1973 में लिखी थी ये कविता

18 फ़िल्मों में काम किया पर अपनी कहानी कभी नहीं दी

नीलेश मिसरा के म‍ंडली के सदस्य ऋत्विक श्रीधर जोशी की लिखी कहानी 'प्रेम की गुगली'

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.