पेशावर में अपना पुश्तैनी घर देखना चाहते थे विनोद खन्ना पर ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 April 2017 5:19 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पेशावर में अपना पुश्तैनी घर देखना चाहते थे विनोद खन्ना पर ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकीहिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना।

पेशावर (भाषा)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना (70 वर्ष) पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। खन्ना का कल मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला ने 2014 में अपनी भारत यात्रा के दौरान विनोद खन्ना से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने ऑटोग्राफ में विनोद खन्ना ने पेशावर के लोगों को शुभकमानाएं दी थी और अपने पुश्तैनी शहर की यात्रा करने की इच्छा जताई थी।''

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वहीदुल्ला ने कहा, ‘‘विनोद खन्ना उस इलाके को देखने के लिए पेशावर जाना चाहते थे जहां उनके माता-पिता और पूर्वज रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए आग्रह किया था, लेकिन उनको इसमें सफलता नहीं मिल सकी।''

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर परिषद जल्द ही खन्ना के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। जानेमाने फिल्म इतिहासकार मुहम्मद इब्राहीम जिया ने कहा कि पेशावर में विनोद खन्ना का पुश्तैनी घर मौजूद है और ऑल पाकिस्तान वूमेंस एसोसिएशन द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तान के पेशावर में याद किए गए विनोद खन्ना

विनोद खन्ना को पेशावर के एक गर्व के रूप में याद करते हुए आज यहां उनके जन्मस्थान पर लोगों ने हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके सम्मान में कल्चरल हैरिटेज काउंसिल एक समारोह का आयोजन करेगी।

पेशावर में जाने-माने फिल्म इतिहासकार मुहम्मद इब्राहिम जिया ने कहा, ‘‘खन्ना का छह अक्तूबर 1946 को पेशावर के छावनी क्षेत्र में आने वाले सरदार इलाके में जन्म हुआ था। उनके पिता मेहर चंद खन्ना एक बड़े कारोबारी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री थे।''

कल्चरल हैरिटेज काउंसिल खैबर पख्तूनख्वा के महासचिव शकील वहीदुल्लाह ने बताया कि संस्था जल्द ही विनोद खन्ना के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.