बरेली विश्वविद्यालय से प्रियंका चोपड़ा को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बरेली विश्वविद्यालय से प्रियंका चोपड़ा को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रियंका चोपड़ी।

मुंबई (भाषा)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। अंतर्राष्टरीय मंच पर ख्याति प्राप्त कर चुकी इस अभिनेत्री को कल विश्वविद्यालय के कुलपति केशव कुमार अग्रवाल एक समारोह में सम्मानित करेंगे। इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - बालासाहेब ठाकरे की भूमिका निभाने का मौका मिलने को लेकर आभारी हूं : नवाजुद्दीन

कुलपति अभिनेत्री को एक स्मारक चिह्न भी भेंट करेंगे। प्रियंका करीब पांच साल बाद अपने गृहनगर आ रही हैं। पैंतीस वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ''समाज के लिए प्रियंका जो काम कर रही है उसकी प्रशंसा होने और उसे सम्मान मिलने से मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिलती है।''

ये भी पढ़ें - ‘टाइगर जिंदा है’ के विरोध में अजमेर, जयपुर, कोटा में हंगामा, पोस्टर-बैनर फाड़े गए

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.