ऋषि कपूर ने वंशवाद संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी की आलोचना की

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ऋषि कपूर ने वंशवाद संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी की आलोचना कीबॉलीवुड अभिनेता ऋषी कपूर।

नई दिल्ली (भाषा)। राहुल गांधी के बर्कले में वंशवादी राजनीति के बारे में बात करने के दौरान बॉलीवुड का जिक्र किए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषी कपूर ने ऐतराज जताया है। कपूर ने कहा कि उनके परिवार की हर पीढ़ी को लोगों ने प्रतिभा के आधार पर चुना और 106 साल के भारतीय सिनेमा में कपूर परिवार का 90 सालों का योगदान है।

राहुल ने बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अपने भाषण में इस बारे में टिप्पणी की थी कि भारत में वंशवाद किस तरह से मौजूद है। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में कपूर परिवार का जिक्र नहीं किया था। कपूर ने राहुल के भाषण पर सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि ईश्वर की दया से हमारी चार पीढ़ियां (भारतीय सिनेमा में) रही हैं। पृथ्वीराज कूपर, राजकपूर, रणधीर कपूर, रणवीर कपूर।

ये भी पढ़ें : नौटंकी : कभी नगाड़ों की थाप के बीच जोकर पर लगते थे ठहाके, अब लड़कियों के डांस पर बजती हैं सीटियां

उन्होंने कहा कि आपको जबरदस्ती और गुंडागर्दी की बजाय कड़ी मेहनत से लोगों का सम्मान और प्रेम हासिल करना होगा। गौरतलब है कि उन्होंने पिछले साल भी यह सुझाव देकर विवाद छेड़ दिया था कि कांग्रेस द्वारा गांधी-नेहरु परिवार के नाम पर रखे गए सड़कों और इमारतों के नाम बदल देने चाहिएं।

ये भी पढ़ें : चार्ली चैपलिन की तस्वीर बटुए में रखते हैं अक्षय कुमार

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.