रेड कार्पेट पर राल्फ-रुसो गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
गाँव कनेक्शन 27 Feb 2017 11:05 AM GMT

लॉस एंजिलिस (भाषा)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रुसो गाउन पहना हुआ था।
मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
ऑस्कर के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका पिछले साल पहली बार आईं थीं। तब उन्होंने जुहैर मुराद का सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस बार 34 वर्षीय प्रियंका ने इस मौके पर हीरे के लॉरेन श्वार्ट्ज इयररिंग और बे्रसलेट पहने थे और उनका पूरा लुक सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकर्षक लग रहा था। उन्होंने चेहरे पर बेहद ही कम मेकअप लगाया था और बाल खुले रखे थे। उनकी सैंडल चमकीली थी।
इस मौके पर भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल भी सफेद सूट में नजर आए। ऑस्कर के लिए पहली बार पटेल को नामित किया गया था हालांकि उन्हों यह पुरस्कार मिल नहीं पाया।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories