रणबीर अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे: अनुष्का शर्मा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रणबीर अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे: अनुष्का शर्माअनुष्का शर्मा (साभार: गूगल)

मुंबई (भाषा)। हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ‘ऐ दिल है मुश्किल' के अपने सहकलाकार अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कहा कि वह अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे और उनके जैसे युवा अभिनेता के लिए अपने करियर के शुरुआती सालों में ही इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना असामान्य है।

फिल्मों के चयन को लेकर प्रभावित

इस हफ्ते रिलीज हुई दोनों कलाकारों की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के निर्देशक करण जौहर हैं और फिल्म में ऐश्वर्या राय भी एक अहम भूमिका में हैं। अनुष्का ने कहा, ‘‘रणबीर एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं। उन्होंने हमें कुछ शानदार फिल्में दी हैं। मैं करियर के शुरुआत में फिल्मों के उनके चयन को लेकर उनसे काफी प्रभावित हूं। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ दि ईयर', ‘राजनीति', ‘बर्फी' जैसी फिल्में की हैं। उनके जैसे युवा अभिनेता का इस तरह की भूमिकाएं निभाते देखना एक असामान्य बात है।''

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.