नच बलिए 8 में नजर आएगी युवराज और किच की जोड़ी, होगी वाइल्ड कार्ड इंट्री
गाँव कनेक्शन 23 March 2017 3:18 PM GMT

मुंबई। पापुलर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में पहले भी बड़े सेलेब्रिटी नजर आते रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक आैर नाम जुड़ने जा रहा है। सीजन 8 में क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल किच के साथ थिरकते दिखाई देंगे, लेकिन, इनकी शो में एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए ही होगी।
युवराज अगले दो महीनों के लिए आईपीएल में बिजी रहेंगे। जब आईपीएल समाप्त हो जाएगा, उसके बाद इनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। शो को सोनाक्षी सिन्हा, डायरेक्टर मोहित सूरी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस जज करने जा रहे हैं। ‘नच बलिए-8’ दो अप्रैल से स्टार पर शुरू होने जा रहा है।
मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
अब तक शो में दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, सानाया ईरानी-मोहित सहगल, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, आशका गोराडिया-ब्रेंट ग्लोवल, भारती सिंह-हर्ष लिंभाचिया और मोनालिसा- विक्रांत सिंह राजपूत जैसे जोड़ियों की एंट्री हो चुकी है।
रणबीर सिंह बनेंगे शो के होस्ट
'नच बलिए' के जरिए रणबीर कपूर टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। शो का पहला एपिसोड रणबीर होस्ट करते नजर आएंगे। शो में जरिए रणबीर पहली बार किसी रियलिटी में पार्टिसिपेट करेंगे। बता दें, रणबीर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories