मेंथा व्यवसाई के घर से करोड़ों की लूट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मेंथा व्यवसाई के घर से करोड़ों की लूट

बाराबंकी। मेंथा व्यवसाई के घर को निशाना बनाते हुए सशस्त्र बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाश दो करोड़ की नगदी समेत एक किलो के सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीआईजी फैजाबाद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्राइम ब्रांच को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। एसपी फैजाबाद के अनुसार पीडि़त मेंथा व्यवसाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

घटना बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य कस्बे ब्राह्मणी टोला की है। यहां रहने वाले सचिन जैन मेंथा का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह भाईयों के साथ दुकान गए हुए थे। इस बीच बिना नंबर की दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने घर पर मौजूद महिलाओं को  असलहों की दम पर बंधक बना लिया। महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्होंने मेंथा व्यापारी की पत्नी रेखारानी से अलमारी की चाभियां मांगी। चाभियां न मिलने पर उन्होंने एक अलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखी अन्य अलमारियों की चाभियां निकाल ली और अलमारी में रखी दो करोड़ की नगदी व जेवरात लूट लिए। इस बीच घर पहुंची धोबिन सुमन को भी बदमाशों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे लुटेरों को बर्तन धुलने वाली महिला कर्मचारी लक्ष्मी ने देख लिया और शोर मचा दिया। लक्ष्मी के शोर मचाते ही मोहल्ले में लूट की घटना की खबर आग की तरह फैल गई। मोहल्लेवासियों ने मेंथा व्यवसाई सचिन को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सचिन अपने साथियों के साथ घर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच डाग स्कवायड व फिंगर प्रिंट एकस्पर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी।  

एसपी अब्दुल हमीद ने डीआईजी रेंज वीके गर्ग को घटना से अवगत कराया। करोड़ों की लूट की जानकारी मिलते ही डीआईजी रेंज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी रेंज ने कई टीमों का गठन कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। मेंथा व्यवसाई सचिन ने पुलिस को दी गई तहरीर में दो करोड़ की नगदी व एक किलो से अधिक के सोने के जेवरात लूट ले जाने का जिक्र किया है। एसपी अब्दुल हमीद ने बताया की दो करोड़ रूपये की नगदी सहित एक किलो सोने के जेवरात लूटे जाने की तहरीर  मिली है। उन्होंने बताया कि कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर घटना के दो दिन बाद आईजी क्राइम ए सतीश गणेश ने भी मौके पर पहुंच पीडि़तों से बात की। साथ ही खुलासे को लेकर एसपी अब्दुल हमीद को निर्देश दिए हैं। 

रिपोर्टर- सतीश कुमार कश्यप 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.