महिलाओं को सस्ती दर पर मिलेगा ऋणः शिवपाल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महिलाओं को सस्ती दर पर मिलेगा ऋणः शिवपालgaonconnection

लखनऊ। “मेरे अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड 15 करोड़ के मुनाफे पर पहुंच गया। कर्मचारियों की वेतन राशि बढ़ने के साथ ही बैंक ने ऋण भी माफ किया। बैंक वर्ष 2016-17 में 1050 करोड़ रुपए का ऋण वितरित करेगी।” बैंक के सभापति शिवपाल सिंह यादव ने कहा।

उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड प्रबंधन समिति की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा गठबंधन की सरकार में बैंक की बुरी हालत थी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में बैंक की कुल पूंजी 542.50 करोड़ थी, जो 2016-17 में बढ़कर 568.71 करोड़ हो गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 में कुल 655.03 करोड़ रुपए का कर्ज दिया गया। 

वर्ष 2016-2017 में 1050 करोड़ रुपए कर्ज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। 

बैंक द्वारा वर्ष 2016-17 में 3,300 करोड़ और  2017-18 के अधिकतम दायित्व 3,600 करोड़ का अनुमोदन करते हुए शासन से ओवरऑल गारंटी लिए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया। उन्होंगे आगे बताया कि प्रबंध समिति में पिछड़े वर्ग खासकर महिलाओं को तीन फीसदी की दर से 100 करोड़ व 125 करोड़ के विशेष ऋण वितरित किए जाने का अनुमोदन किया गया। बैंकों द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अदेय प्रमाण पत्र शुल्क 200 रुपए से घटाकर 50 रुपए, किसानों को लाभ पहुंचने और ऋण वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए किसानों को ऋण राशि का भुगतान आरटीजीएस से कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.