मजीठिया मानहानि केस: अमृतसर कोर्ट से केजरीवाल को अग्रिम जमानत
गाँव कनेक्शन 29 July 2016 5:30 AM GMT
अमृतसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अृमतसर कोर्ट ने शुक्रवार को मानहानि मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। केजरीवाल पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने आपराधिक मानहानि का केस किया है। कोर्ट ने मामले में अरविंद केजरीवाल और AAP नेता संजय सिंह को पेश होने को कहा था। दोनों नेता शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश हुए, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी। इसी मामले में पार्टी नेता आशीष खेतान भी आरोपी हैं। कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में पेश होने को कहा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तारीख तय की है। अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने मानहानि का केस दर्ज करवाया। केजरीवाल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे सर्किट हाउस से कोर्ट परिसर पहुंचे। गुरुवार शाम को केजरीवाल के पहुंचते ही सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंच गए।
More Stories