मोबाइल ऐप पर मिलेगी राजस्व वादो की जानकारी: शिवपाल यादव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोबाइल ऐप पर मिलेगी राजस्व वादो की जानकारी: शिवपाल यादवgaon connection, rajsva divas, shivpal singh yadav

लखनऊ। राजस्व वादो की अब आपको जानकारी एंड्राइड मोबाइल पर मिल पाएगी क्योंकि राजस्व परिषद ने इसके लिए नया ऐप शुरु किया है  

संशोधित राजस्व संहिता को गुरुवार से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने हर वर्ष 11 फरवरी को राजस्व दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। केसरबाग स्थित राजस्व परिषद में गुरुवार को प्रदेश के पहले राजस्व दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 18 मंडल के एक जिलाधिकारी, एक उपजिलाधिकारी और एक तहसीलदार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ''बीते एक वर्ष में राजस्व परिषद में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाई दिए हैं। नई राजस्व संहिता के लागू होने से जमींदारी विनाश अधिनियम 1950 और 1901 को निष्प्राय कर दिया गया है। नई संहिता से किसानों को दरवाजे पर ही न्याय मिल सकेगा, उसे कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।"

राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश के राजस्व परिषद मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर भी राजस्व दिवस का आयोजन किया गया है। तीन वर्ष पूर्व प्रदेश में 16 लाख मामले राजस्व के विचारधीन थे जिनकी संख्या इस समय केवल छह लाख बची है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने बताया, "नई संहिता को बनाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी के अध्यक्ष उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता राजबहादुर सिंह यादव थे। कमेटी के एक साल के प्रयासों से ही नई संहिता आज हमारे सामने है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में साठ पुरानी तहसीलों में जन सुविधाओं के उन्नयन के लिए बीस करोड़ रुपए से काम कराए जा रहे हैं। अगले वर्ष भी साठ तहसीलों में काम कराया जाएगा।  

जारी हुआ राजस्व विभाग का झंडा

प्रदेश के सारे विभागों के कामकाज का दायित्व संभालने वाले राजस्व विभाग का आज तक कोई झंडा या लोगो नहीं था। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि शाहजहांपुर की जिलाधिकारी ने दो दिन लगकर इस लोगो और झंडे का निर्माण किया। झंडे में बनी गेहूं की बालियां प्रदेश में खुशहाली और समृद्घि का प्रतीक है। 

सभी तहसील एक ही रंग में होंगी

राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश की सभी तहसीलों का रंग एकसमान हो। साथ ही वहां पर बैठने की व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा।

ऐप से जान पाएंगे मामलों की जानकारी

राजस्व दिवस के दौरान रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइज मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीसीएमएस) एप्लीकेशन लांच किया है। एंड्रायड फोन पर इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप की सहायता से वादी अपने मामले की जानकारी मोबाइल के द्वारा कर पाएंगे।

इन जिलाधिकारियों का हुआ सम्मान

शुभ्रा सक्सेना, शाहजहांपुर

सुहास एल.वाई, आजमगढ़

सुरेश कुमार, बांदा

विजय किरन आनंद, बिजनौर

डॉ. रूपेश कुमार, ललितपुर

सुरेेंद्र विक्रम, चंदौली

लोकश एम, कुशीनगर

कौशलराज शर्मा, कानपुर

नितिन बंसल, इटावा

योगेश्वर राम मिश्रा, फैजाबाद

 डॉ. सरोज कुमार, संतकबीरनगर

पंकज कुमार, आगरा

संजय कुमार, इलाहाबाद

अभय, बहराइच

राजशेखर, लखनऊ

राजेश कुमार सिंह, मीरजापुर

पवन कुमार, सहारनपुर

नरेंद्र शंकर पांडेय, पूर्व डीएम, बागपत

डॉ. बलकार सिंह, अलीगढ़

   

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.