मोदी विश्व के 10 शीर्ष नेताओं में शामिल: वेंकैया नायडू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी विश्व के 10 शीर्ष नेताओं में शामिल: वेंकैया नायडूgaonconnection

हैदराबाद (भाषा)। विपक्ष पर प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर घटिया टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के शीर्ष 10 नेताओं में से एक के रुप में उभरकर सामने आए हैं जिनकी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुनी जा रही है।

नायडू ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘भारत को अब विश्वभर में मान्यता और सम्मान मिला है। एक के बाद एक देश हमारे प्रधानमंत्री के लिए लाल कालीन बिछा रहे हैं। वह अब विश्व के शीर्ष 10 नेताओं में गिने जाते हैं। वह अपने नेतृत्व और दृष्टिकोण के साथ 10 शीर्ष नेताओं में से एक के रुप में उभरे हैं। देश जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।''     

संसदीय कार्य मंत्री ने विश्व मंच पर मोदी के सुझाव माने जाने के उदाहरणों के रुप में भारत के ब्रिक्स बैंक की अध्यक्षता हासिल करने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग दिवस की घोषणा किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर उनकी (मोदी) आवाज सुनी जा रही है। भारत को ब्रिक्स बैंक की पहली अध्यक्षता मिली, संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव के जरिए योग अंततराष्ट्रीय बना और 196 देशों ने योग दिवस मनाना स्वीकार किया है।''     

मोदी की विदेश यात्राओं पर विपक्षी दलों की घटिया टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश नीति के जरिए घरेलू विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह जी ने भी 75 देशों की यात्रा की थी। हमने क्या हासिल किया जो देखा जा सकता है। हमारे प्रधानमंत्री विदेश नीति का उपयोग घरेलू विकास, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं और भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक विविधता को पेश करने के लिए सार्वजनिक कूटनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं।''     

नायडू ने दावा किया कि मनमोहन की शिखर सम्मेलन संबंधी यात्राओं के मुकाबले मोदी ने देशों की अधिक आधिकारिक यात्राएं की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के तहत राजग ने भारत की विदेश नीति के उद्देश्य और दिशा को बहाल किया है जो संप्रग सरकार के दौरान गायब थी।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.