मॉनसून के दौरान ज़्यादा आते हैं Hepatitis के मामले: विशेषज्ञ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मॉनसून के दौरान ज़्यादा आते हैं Hepatitis के मामले: विशेषज्ञgaonconnection

मुंबई (भाषा)। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आज चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि तकरीबन 60 फीसदी Hepatitis के मामलों का पता मॉनसून के दौरान चलता है। हर साल तकरीबन 200 नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

जेन मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. रॉय पाटनकर ने कहा, ‘‘प्रति वर्ष हेपेटाइटिस के तकरीबन 200 नए मामले सामने आते हैं और मॉनसून के दौरान यह संख्या बढ़ जाती है। हमें आमतौर पर और गर्भावस्था के दौरान Hepatitis-E के साथ-साथ Hepatitis-C की रोकथाम करने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना है।''

Hepatitis-A और E जलजनित बीमारियां हैं और प्रदूषित भोजन और पानी से संक्रमण होता जबकि Hepatitis-B और C का संक्रमण रक्त, वीर्य और लार के जरिए होता है। उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी लोग पीलिया (Jaundice) को Hepatitis समझ लेते हैं, लेकिन वह सिर्फ बीमारी का प्रकटीकरण है। मलेरिया, डेंगू, जिगर में सूजन बीमारी के शुरुआती लक्षण हैं। Hepatitis-E और A की एहतियात बरतकर रोकथाम की जा सकती है।''

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तकरीबन 40 करोड़ लोग Hepatitis-B और C से पूरी दुनिया में संक्रमित होते हैं। भारत में चार करोड़ से अधिक लोग Hepatitis-B से संक्रमित मरीज हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.