मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आठ मंत्री किए बर्खास्त, नौ के विभाग छीने

Arvind ShukklaArvind Shukkla   29 Oct 2015 5:30 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आठ मंत्री किए बर्खास्त, नौ के विभाग छीने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आठ मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। जबकि नौ मंत्रियों के विभाग छीन लिए गए हैं।

बर्खास्त होने वाले मंत्रियों में अरिदमन सिंह, अम्बिका चौधरी, नारद राय, शिव कुमार बेरिया, शिवाकांत ओझा, योगेश प्रताप सिंह, आलोक कुमार शाक्यभगवत शरण शामिल हैं।

इसके साथ ही नौ मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है। इनमें खाद्य और रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, समाज कल्याम मंत्री अवधेश प्रसाद, उद्यान विभाग मंत्री पारसनाथ यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी, ट्रांसपोर्ट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली, होमगार्ड विभाग के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और मत्स्य और सार्वजनिक मंत्री इकबाल महमूद शामिल हैं। माना जा रहा है इन सभी नौ मंत्रियों के कामकाज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुश नहीं थे।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.