मुख्यमंत्री ने फहराया दो सौ फीट से ऊंचा तिरंगा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुख्यमंत्री ने फहराया दो सौ फीट से ऊंचा तिरंगाlucknow janeshwarmishrapark

'राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना से जनेश्वर मिश्र पार्क को मिलेगी अधिक शोहरत: अखिलेश यादव

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थापित प्रदेश के सबसे ऊंचे विशाल झंण्डे का लोकार्पण किया। झंण्डे का लोकार्पण समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस 22 नवम्बर को किया गया। झंण्डे की ऊंचाई 207 फीट है जो कि प्रदेश का सबसे ऊंचा पोल है।

विशाल झंण्डे के लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ''समाजवादियों ने हमेशा ऐसे विकास कार्य किए हैं, जिनका अधिकतम लाभ लोगों को मिला है।'' उन्होंने आगे कहा, ''वर्तमान समाजवादी सरकार ने इस क्षेत्र में एक विश्वस्तरीय पार्क विकसित करने का काम शुरू किया था, जो अब रूप ले रहा है। लगभग 376 एकड़ में विकसित हो रहे इस पार्क में दुनिया के तमाम मशहूर पार्कों की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।''

मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, ''विशाल राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना से विश्वस्तरीय जनेश्वर मिश्र पार्क को और अधिक शोहरत मिलेगी। इसके साथ ही यहां आने वाले बच्चों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य नागरिकों को अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानने और गौरव करने का मौका मिलेगा। 

जनेश्वर मिश्र पार्क पर प्रकाश डालते हुए यादव ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में बड़ी आवासीय कालोनियों के बीच स्थापित हो रही इस विशाल हरित पट्टी से नागरिकों को जहां प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी, वहीं लखनऊ ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं देश से भी लोग इस विशाल पार्क को देखने आएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद मुलायम सिंह यादव को उनके जन्म दिवस के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ''नेताजी ने समाजवादी मूल्यों की स्थापना के लिए सदैव संघर्ष किया और सभी का मार्गदर्शन किया। एक शिक्षक के रूप में नेताजी ने अपने जीवन की शुरुआत की और समाजवाद में आस्था होने के कारण इस रास्ते को चुना। उन्होंने सबको आगे बढ़ाने का काम किया। समाज के गरीबों, मजलूमों, दबे-कुचले वर्गों, अल्पसंख्यकों इत्यादि के लिए उनके मन में अपार स्नेह है। किसानों के वे परम हितैषी हैं और वे सदैव उनके उत्थान के प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों को सहारा दिया।''

अखिलेश यादव ने उपस्थित जनसमुदाय का आह्वान करते हुए कहा, ''हम सबको समाजवाद से प्रेरणा लेनी चाहिए और डॉ. लोहिया, जनेश्वर मिश्र और नेताजी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इसी से समाज में सद्दभावना और समृद्धि आएगी। 

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एलडीए की उपलब्धियों पर तैयार किए गए गीत के साथ-साथ जनेश्वर मिश्र पार्क पर निर्मित एक डॉक्यूमेन्ट्री का भी विमोचन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर छोटे बच्चों को पोलिया ड्रॉप भी पिलाई।

कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध कवि गोपाल दास नीरज, साहित्यकार उदय प्रताप, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, कारागार मंत्री बलवन्त सिंह रामू वालिया, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फ ज्ले रहमान वाइजी, ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली तथा राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एनसी बाजपेई ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आलोक रंजन, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

विशाल झंण्डे लोगों के मन में जगाएगा राष्ट्रपे्रम: मुलायम

विशाल झंण्डे लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा, ''प्रखर समाजवादी जनेश्वर मिश्र के नाम पर इस पार्क का निर्माण करवाकर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। यह पार्क अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। जिस विशाल झंण्डे का लोकार्पण किया गया है, वह लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम और गौरव की भावना जगाएगा।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.