मुलायम की मंत्रियों और विधायकों को नसीहत, कहा- 'ऐसे ही काम करोगे तो कैसे बनाओगे सरकार?'

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुलायम की मंत्रियों और विधायकों को नसीहत, कहा- ऐसे ही काम करोगे तो कैसे बनाओगे सरकार?विधानसभा चुनावों में जीत के लिए CM को दौड़ना पड़ेगा: मुलायम सिंह यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह ने एक बार फिर से मंत्रियों, नेताओं, विधायकों और अफसरों को सख्त तेवर दिखाएं हैं। मुलायम ने जनेश्वर मिश्र जयंती के मौक़े पर कहा, ''अगर कब्जे ही करते रहोगे, तो सरकार कैसे बनाओगे। बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।''      

मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में कमियां हैं जिसे विधानसभा चुनावों से पहले दूर करने की ज़रूरत है। जनेश्वर मिश्रा की 84वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने कहा, ''विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दौड़ लगानी पड़ेगी।''

मुलायम सिंह ने SP कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा, ''अपनी कमियां दूर करोगे। हमारे अंदर कमियां हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इनको दूर करना होगा। SP को एक अच्छी पार्टी बनाना होगा।'' मुलायम सिंह यादव ने कहा, ''विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है उन्हें आगे लाने की ज़रूरत है। चार राज्यों में महिला CM अच्छा काम कर रही हैं उनको आगे बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं की बात मंत्री और अफसर नहीं सुनते हैं। हमें मेहनत करके पांचवीं बार सरकार बनाने की ज़रूरत है।''

मुलायम सिंह यादव ने सूबे की सरकार के काम करने के तरीकों पर भी नाराज़गी ज़ाहिर की। मुलायम सिंह यादव ने कहा, ''कुछ लोग CM को व्यस्त रखते हैं ताकि उन तक सच्चाई न पहुंचे। कांग्रेस की लीडर निकल पड़ी हैं। प्रदेश के चुनाव की चर्चा दिल्ली तक है। लेकिन UP में सरकार और पार्टी सचिवालय से चल रही है। ऐसा करने से क्या सरकार दोबारा बनेगी?''

मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से इस बार भी विधानसभा चुनावों में जी जान लगा देने की अपील की है। मुलायम सिंह ने कहा, ''सही काम हो तो किया जाए। मेरे पास इस बात की शिकायत न आये। सभा करेंगे कार्यकर्ताओं के कहने से। समाजवादी पार्टी सबसे मजबूत पार्टी है। हमने बहुत मेहनत की थी। 11 महीने में सरकार बनाई थी। इस बार भी मेहनत कर के पांचवीं बार सरकार बना दें।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.