नाइकी ने बनाया खुद फीते बंधने वाला जूता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नाइकी ने बनाया खुद फीते बंधने वाला जूतागाँवकनेक्शन

ह्यूस्टन (भाषा)। खेलकूद का सामान बानने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी नाइकी ने दुनिया का पहला ऐसा जूता बनाया है जो खुद-ब-खुद अपने फीते बांध लेता है। नायकी की 2016 के आखिर तक बाज़ार में इस जूते को उतारने की योजना है। कंपनी ने कहा कि खिलाडियों और दूसरे लोगों के बीच खुद फीते बंधने वाले जूते को लेकर काफी उत्साह है। नाइकी के अध्यक्ष और सीईओ मार्क पारकेर ने कहा, ''हम व्यक्तिगत प्रदर्शन के नये दौर में पहुंच गये हैं। खिलाडियों को अब केवल डैश बोर्ड से कुछ अधिक चाहिये, वो एक रिश्ता बनाना चाहते हैं।''

जानकारों के अनुसार इस जूते के फीते अपने आप बंध जाते हैं। आप जैसे इसमें अपना पैर डालेंगे वो एक सेंसर को छूएगा। इसमें दो बटन होंगे जो कि इसे ढीला और सख्त करने में काम आएंगे।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.