महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत, एक जगह पर मिलेगी सभी सेवाएं

हेल्पलाइन के जरिए हिंसा से प्रभावित महिलाओं को पुलिस, अस्पतालों, मनोवैज्ञानिक सेवाओं जैसे उचित अधिकारियों से जोड़कर 24 घंटे के लिए शिकायत और परामर्श सेवाएं दी जाएंगी।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत, एक जगह पर मिलेगी सभी सेवाएं

देश भर में महिलाओं से संबंधित सरकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी जाएंगी। फोटो: विकीपीडिया कॉमन्स 

हिंसा से प्रभावित महिलाओं के सामने परेशानी आती है कि वो इसकी शिकायत कहां करें, ऐसी महिलाओं ने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग 24/7 हेल्पलाइन सेवा की शुरूआत की है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने राष्ट्रीय महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर - 7827170170 का शुभारम्भ किया। हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को पुलिस, अस्पतालों, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण और मनोवैज्ञानिक सेवाओं आदि के उपयुक्त अधिकारियों से जोड़कर रेफरल के माध्यम से 24/7 ऑनलाइन सहायता प्रदान करना है।

वर्चुअल माध्यम से हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री इरानी ने इस पहल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग-एनसीडब्ल्यू को बधाई दी और नई हेल्पलाइन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल हेल्पलाइन महिलाओं को संदेश देती है कि जब भी उन्हें जरूरत होगी, उनकी सरकार और उनका आयोग उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान महिलाओं की मदद करने के "शानदार" प्रयासों के लिए पूरी एनसीडब्ल्यू टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि एनसीडब्ल्यू और डब्ल्यूसीडी के बीच साझेदारी संकट में महिलाओं की मदद के लिए एक सहज हस्तक्षेप सुनिश्चित करने में एक लंबा सफर तय करती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग-एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन मौजूदा शिकायत तंत्र को मजबूत करती है और हेल्पलाइन सहायता और परामर्श की आवश्यकता वाली महिलाओं को समय पर सहायता प्राप्त करने के लिए सक्षम करेगी। उन्होंने कहा, "हम हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होते हैं जो महिलाओं की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण से लेकर महिला नेतृत्व वाले सशक्तिकरण तक, हमने उनके सक्षम नेतृत्व में कई बदलाव देखे हैं जो हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

हेल्पलाइन के जरिए हिंसा से प्रभावित महिलाओं को पुलिस, अस्पतालों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोवैज्ञानिक सेवाओं जैसे उचित अधिकारियों से जोड़कर 24 घंटे के लिए एक समान नम्बर द्वारा शिकायत और परामर्श सेवाएं दी जाएंगी7 साथ ही देश भर में महिलाओं से संबंधित सरकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी जाएंगी।

प्रशिक्षित विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हेल्पलाइन काम करेगी। नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के परिसर से संचालित होने वाली इस हेल्पलाइन पर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की कोई भी लड़की या महिला कॉल करके मदद ले सकती है।

#Women's help desk #NCW wcd helpline number #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.