तस्वीरों में देखें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 का भारत में उत्साह

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   8 March 2017 2:02 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तस्वीरों में देखें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 का भारत में उत्साहरैम्प पर महिला की तरक्की : मुम्बई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में डिजाइनर अंजु मोदी व फराह खान अली के डिजाइन किए वस्त्रों को प्रदर्शित करती एक मॉडल। 

लखनऊ। पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 को जहां आधी आबादी पूरे जोश खरोश के साथ मना रही है वहीं भारत में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का अपना अपना अंदाज है। फोटो के जरिए आप देखे सकते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय महिलाओं अच्छी बुरी तस्वीर।

महिलाओं से संबन्धित सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

शुभकामनाएं : पुरी में मशहूर सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 पर विश्व की सभी महिलाओं को रेत पर अपनी सोच उकेर कर दी बधाई।
एयर इंडिया की महिला चालक दल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर फोटो खिंचावई। साथ ही एकदूसरे को बधाई दी।

दुनिया का चक्कर लगाने वाले महिला चालक दल को बधाई

नई दिल्ली (भाषा)। एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उस महिला चालक दल को आज बधाई दी, जिसने पूरी तरह से महिला चालक दल के साथ उड़ान का संचालन किया था। इसमें वह उड़ान भी शामिल है जिसने दुनिया का चक्कर लगाया है। एयर इंडिया ने पूरी तरह से महिला चालक दल वाली 10 उड़ानों का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर संचालन किया। इसमें इसकी दिल्ली से सेनफ्रांसिस्को और वापसी की उड़ान भी शामिल है।

एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा कि वह पूरी तरह से महिला चालक दल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली अपने तरह की पहली उड़ान और विभिन्न मार्गों पर अन्य उड़ानों को लेकर महिलाओं को बधाई देता हूं।

अापको सलाम : कोयम्बटूर में तमिलनाडु के मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आटो रिक्शा बांटी। आटो रिक्शा के संग फोटो खिंचवाती एक आत्मसम्मानी महिला।
अगरतला की छात्राएं एक जागरूकता रैली निकलती हुईं।
दर्द के बीच मुस्कान : कराड जिले में पेट के लिए अपने सिर पर ईंटों का भारी बोझ उठाती हुई। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के लिए उत्साह मनाने का दिन है, पर ये बोझा उठा रही हैं फिर भी इनके चेहरों पर मुस्कान है। हमारे देश की यह एक बेहतर तस्वीर है।
एयर इंडिया की महिला चालक दल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर फोटो खिंचावई। साथ ही एकदूसरे को बधाई दी। साथ में हैं एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी।
अजमेर में काम के लिए जाती राजस्थान की महिलाएं।
बेंगलूरु में पैरा ओलम्पिक में पदक विजेता दीपा मलिक अपनी यादों को शेयर करती हुईं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2017 की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.