महिलाएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
Milind sheel Gautam 2 Jun 2017 6:21 PM GMT

शाहजहांपुर। आराधना सिंह बताती है, "पुलिसकर्मियों के घर की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले के पुलिस लाइन परिसर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शिविर चलाया जा रहा है। “अब तक के प्रशिक्षण में हमने जूडो-कराटे के सारे स्टेप सीखे हैं। अब हम अपनी रक्षा खुद कर सकते हैं। हमें सभी महिलाओं को भी ये गुर सिखना चाहिए।”
महिलाओं से संबन्धित सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
पिछले दो दिन से चल रहे इस प्रशिक्षण में 300 महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया है। पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) गुलफान सिंह ने बताया, “आज समाज में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
इस दृष्टि से महिलाओं, छात्राओं को इस बात की जरूरत महसूस होने लगी है कि वह अपने आप को मजबूत बनाएं ताकि वे खुद को एक हथियार के रूप में परिवर्तित कर लें, जिससे वो जरूरत पड़ने पर महिलाएं या छात्राएं अबला न रहकर एक सक्षम महिला, निर्भय महिला के रूप में खुद को परिवर्तित कर सकें।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories