नेहरु गांधी परिवार ने जनता से की वादाखिलाफी: स्मृति ईरानी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेहरु गांधी परिवार ने जनता से की वादाखिलाफी: स्मृति ईरानीgaonconnection

अमेठी (भाषा)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नेहरु-गांधी परिवार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इसी वजह से गत लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जीत का अन्तर 80 फीसदी तक कम हो गया।

स्मृति ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सलोन स्थित बस अड्डे के विश्रामालय के उद्घाटन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस जो काम 60 साल में नहीं कर पायी। वह केंद्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार ने दो साल में पूरा कर दिया। कार्यकर्ता वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिये तैयार रहें।

केंद्रीय मंत्री ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘इसी वजह से मैंने पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की जीत का अंतर 80 प्रतिशत कम कर दिया है।''      स्मृति ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असन्तोष व्याप्त है। उनसे सामान्य व्यवहार नहीं हो रहा है। गांधी परिवार की राजनीति से अमेठी का क्या भला होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दावेदार होंगी, उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उस पर अमल करेंगे।''

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.