ओडिशा के टिटलागढ़ में पारा 48.5 डिग्री के पार, गर्मी से अब तक 80 से ज्यादा की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओडिशा के टिटलागढ़ में पारा 48.5 डिग्री के पार, गर्मी से अब तक 80 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। ओडिशा में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सूबे के टिटलागढ़ इलाके में पारा 48.5 डिग्री को पार कर गया है। पिछले तीन दिनों से यहां का तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इससे पहले टिटलागढ़ इलाके में 30 अप्रैल 1999 में तापमान 48 डिग्री के पार गया था। पूरे ओडिशा में अब तक लू और गर्मी से 80 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की ख़बर है। गर्मी की वजह से यहां के कई इलाकों में पानी का स्तर बहुत कम हो गया है। ओडिशा के अलावा देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी

महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में गर्मी से बुरा हाल है। इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री से 46 डिग्री तक है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन चार दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

झारखंड में गर्मी से पानी संकट

झारखंड में गर्मी की वजह से यहां की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके में पानी संकट है। कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जलस्तर कम हो गया है। लिहाज़ा यहां के स्कूलों में भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.