पाठयक्रम से नेहरु का नाम हटाये जाने के विरोध में कल प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
गाँव कनेक्शन 9 May 2016 5:30 AM GMT

जयपुर (भाषा)। राजस्थान में शिक्षा पाठ्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व पं. जवाहरलाल नेहरु से सम्बधित पाठ हटाये जाने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पार्टी कल जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने द्वेष का परिचय देते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पं जवाहरलाल नेहरु का नाम और भारत निर्माण में उनके योगदान को बच्चों व युवाओं के मन से मिटाने के उद्देश्य से इतिहास को बदलने का कुप्रयास किया है, जो निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भारत के वास्तविक इतिहास के साथ छेड़छाड़ का दुस्साह बंद करे और पाठयक्रम में फिर से पं. जवाहरलाल नेहरु के योगदान को शामिल करे।
More Stories