फोटो स्टोरी: तस्वीरों में देखिए बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का पहला दिन
2 बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देश के लाखों बैंक कर्मचारी 15-16 मार्च को हड़ताल पर हैं। नीचे देखिए हड़ताल के पहले दिन की कुछ तस्वीरें..
गाँव कनेक्शन 15 March 2021 9:06 AM GMT

दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल के पहले दिन बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। देशभर की राष्ट्रीय बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर हुई इस हड़ताल में देश के करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल को देश की बड़ी ट्रेड यूनियन, कई सामाजिक संगठनों और विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।
गुजरात के आणंद जिले में बैंकों की हड़ताल के पहले दिन 15 मार्च को प्रदर्शन करते बैंककर्मी। फोटो बैंक यूनियन
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारी काम बंद करके अपनी-अपनी बैंकों के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी और धरना दे रहे हैं। कोलकाला जयपुर समेत कई शहरों में बैंक कर्मचारियों ने रैलियां निकाली हैं। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं पर देशव्यापी असर पड़ा है। बैंकों की हड़ताल से पहले शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) और रविवार को बैंकों में छुट्टियां थीं इसलिए राष्ट्रीय बैंकों की सेवाओं पर सीधा असर पड़ा है।
सरकारी बैंकों के लाखों अधिकारी-कर्मचारी आखिर क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं? क्या है बैंकों के निजीकरण का मुद्दा... #GaonCafe #Live #BankStrike #Bankers_On_Strike https://t.co/p9J70P98zM
— GaonConnection (@GaonConnection) March 13, 2021
केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री ने 2 राष्ट्रीय बैकों के विनिवेश की बात थी, जिसके बाद से देश की सरकारी बैंकों के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बैंककर्मी इससे पहले 19 फरवरी को भी कई राज्यों में एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं।
हड़ताल के पहले दिन अपनी-अपनी बैंक के बाहर प्रदर्शन, नारेबारी कर रहे हैं कर्मचारी।
बैंककर्मचारियों की हड़ताल में देश के इलाकों में इलाकों में स्थित ग्राणीम बैंक भी हिस्सा ले रहे हैं।
15 मार्च को यूपी में लखनऊ शहर में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। फोटो अरेंजमेंट
ये भी देखें- आखिर हड़ताल पर क्यों जा रहे बैंक कर्मचारी? प्रस्तावित निजीकरण का क्या होगा असर?
सोशल मीडिया पर बैंक हड़ताल के दौरान देखिए बैंकर की प्रतिक्रिया
निजीकरण के विरोध ,संघर्ष हमारा नारा है।।
— Pragya Tiwari (@tiwariaditi0909) March 15, 2021
हमने शपथ ली है कि हम देश नही बिकने देंगे।
आप सब भी शपथ ले।और इसका पुरजोर विरोध करे।#StrikeToSaveIndia pic.twitter.com/hfARuPQbiV
बैंक कर्मचारियों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भी निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोला था और रास्ट्रीय स्तर पर कई हैशटैग के जरिए अपनी बात रखी थी।
More Stories