Photo Story: तस्वीरों में देखिए यूपी और एमपी के कई जिलों में बाढ़ की तबाही

उत्तर प्रदेश के इटावा, औरैया, जालौन और मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चंबल और यमुना जैसी नदियों ने तबाही ला दी, बाढ़ का पानी तो धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन गांवों में लोगों का सब कुछ तबाह हो गया। गाँव कनेक्शन के मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट अभिषेक वर्मा ने बाढ़ के इस मंजर को कैमरे में कैद किया है, देखिए कुछ तस्वीरें ..

Abhishek VermaAbhishek Verma   13 Aug 2021 12:07 PM GMT

Photo Story: तस्वीरों में देखिए यूपी और एमपी के कई जिलों में बाढ़ की तबाही

तबाही के मंजर का अंदाजा इस तस्वीर से लगा सकते हैं, गाँव की गलियों में नाव चलने लगी ।

इस समय देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, कई जगह पर बाढ़ का पानी तो कम हो गया, लेकिन नदी के सैलाब ने लोगों का सब कुछ बर्बाद कर दिया। उत्तर प्रदेश के इटावा, औरैया, जालौन और मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चंबल और यमुना जैसी नदियों ने तबाही ला दी, बाढ़ का पानी तो धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन गांवों में लोगों का सब कुछ तबाह हो गया।

बाढ़ के पानी ने लोगों के घरों में रखे जरूरी सामान को बर्बाद कर दिया, लोगों के घरों में रखा अनाज तक खराब हो गया।


तबाही की असली तस्वीरें बाढ़ का पानी उतरने के बाद आती हैं, बच्चों की किताबें भी भीग गई, जिन्हें छतपर सुखाकर किसी तरह बचाने की कोशिश की जा रही है।


बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिनके पक्के मकान थे वो छतों पर चले गए, लेकिन कच्चे मकान पानी की जद में आकर ढह गए।


किसानों का भी काफी नुकसान हुआ है, पानी में फसलें डूब गईं हैं, पानी भरे रहने के कारण फसलें सड़ जाएंगी।


पानी तो निकल गया लेकिन अपने साथ लायी मिट्टी और गाद छोड़ गया, जो कई फीट तक घरों और रास्तों में जमा हो गई है।


पानी का बहाव इतना तेज था कि जो भी सामने आया उसे बहा ले गया, पानी में रास्ता भी बह गया।


जब घरों में पानी भर गया तो लोगों ने किसी तरह गांव से निकलकर ऊंचाई पर जाकर अपनी जान बचायी।






#flood #uttar pradesh #madhya pardesh #photo #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.