गांव में चूल्हा-चौका करने वाली महिलाओं की कुश्ती देखी है आपने ? जहां पुरुषों का प्रवेश वर्जित है
Vinay Gupta 29 July 2017 9:02 PM GMT

लखनऊ। यूपी में एक ऐसा भी गांव हैं जहां महिलाएं कुश्ती लड़ती हैं। यही नहीं यहां पुरुषों का आना सख्त मना है। लखनऊ के अहमामऊ में हर साल नागपंचमी पर मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है।
इस दौरान गांव की महिलाएं यहां कुश्ती का अयोजन भी करती हैं। इसे 'हापा' कहा जाता है। महिलाओं के बीच दंगल की प्रथा पिछले कई सालों से चली आ रही है। पूजा-पाठ के अलावा महिलाएं मैदान में एक-दूसरे को ललकारती हैं। 'हापा' के दौरान सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी लगाया जाता है।
गांव में चूल्हा-चौका करने वाली महिलाओं का 'हापा' में बिल्कुल अलग ही रंग दिखता है। एक-दूसरे को ललकारना और पूरे जोश के साथ दंगल करना। सच में इनका जोश यहां देखते ही बनता है। सबसे खास बात यह है कि इस दंगल में पुरुषों का आना मना रहता है।
More Stories